गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संस्कार मित्र मण्डली 14 जुलाईको पारंपरिक कांवड़ यात्रा का करेगी भव्य आयोजन

संस्कार मित्र मण्डली (पंजीकृत) द्वारा कांवड़ यात्रा एवं भंडारे हेतु बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। संस्कार मित्र मण्डली (पंजीकृत), बांसी द्धारा विगत दिनो संस्था कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे के आयोजन पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक अरविंद गुप्ता ने की। प्रमुख उपस्थितजनों में अध्यक्ष सूरज अग्रहरि, उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, महामंत्री गोलू चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संयोजक आकाश अग्रहरि, त्रिभुवन सैनी, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल सोनी, विपुल, लवकुश अग्रहरि, रवि सैनी, सुनील श्रीवास्तव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दिनांक 14 जुलाई 2025 (रविवार) को पारंपरिक कांवड़ यात्रा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत सुरसा हनुमान मंदिर, बांसी से होगी, जहाँ से श्रद्धालु राप्ती नदी के तट से गंगाजल लेकर नगर भ्रमण करेंगे।यात्रा मार्ग निम्नानुसार रहेगासुरसा हनुमान मंदिर राप्ती नदी जल भराव स्थल → मंगल बाजार टेकधर मंदिर बाबा मंदिर माधव पार्क मार्ग (समापन) राधा कृष्ण मंदिर रोडवेज शिव मंदिर माघ मेला शिवालय श्याम नगर शिवालय कोतवाली परिसर शिव मंदिर बउरहवा (जलाभिषेक) सुरसा हनुमान मंदिरइसके अतिरिक्त, सावन माह के अंतिम सोमवार, दिनांक 04 अगस्त 2025, को सुरसा हनुमान मंदिर, पटेल नगर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।संस्कार मित्र मण्डली ने आमजन, श्रद्धालुओं तथा प्रशासन से आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!