गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : हम सभी का सपना अयोध्या में राम मंदिर अब पूरा हुआ- प्रदेश मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर की एक आवश्यकता बैठक जनपद के समस्त पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ के साथ रविवार को सिंहेश्वरी मंदिर पर प्रदेश मंत्री अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ को सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जोर शोर से लग जाये। हम सभी का जो सपना था अयोध्या में राम मंदिर का वह पूरा हो गया है। अब हमें और मजबूती से संगठन को विस्तार करने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने सर्व सम्मति से सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया।

जिसमे जिला मंत्री के रूप में डॉक्टर पवन योगी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमन मणि त्रिपाठी, उसका बाजार के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, नगर पंचायत कपिलवस्तु के नगर अध्यक्ष के रूप में अर्जुन मद्धेशिया, नगर उपाध्यक्ष दीपक चौरसिया, नगर महामन्त्री आकाश मोदनवाल, नगर कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मद्धेशिया को मनोनीत किया गया है। बैठक में संघठन को मजबूत करने की रूप रेखा बनाई गई। बैठक को बेहतर रूप से क्रियान्वयन करने के लिए जिला महामंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आप को पदाधिकारी समझे। हम सब को एक होकर हिन्दुतत्व के सम्मान के लिए खड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष सूर्य नाथ सिंह, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दिव्यांशु महाराज, नगर अध्यक्ष नौगढ़ अमन जायसवाल, जोगिया उदय पुर ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,, बर्डपुर ब्लाक अध्यक्ष अमन जायसवाल, महामन्त्री अनिल कुमार ऊमर वैश्य, ककरहवा नगर अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, महामन्त्री अकाश शुक्ला, पीयूष सिंह, श्याम नारायण तिवारी, अजय पाल, कोमल सहित भारी संख्या में विश्व हिन्दू महासंघ के लोग बैठक में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!