गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन

बलरामपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि निदेशालय महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 2025 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में दिनांक 26.09.2025 को महिला कल्याण विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा अनमोल संकल्प संघ स्तरीय समूह सी.एम.टी.सी. प्रशिक्षण संस्थान, ब्लॉक कौवापुर, महाराजगंज तराई, जनपद- बलरामपुर में बालिकाओं, महिलाओं, अध्यापिकाओं व अन्य स्टाफ को च्वेी ।बज व कानूनी अधिकारों हेतु जागरूकता कार्यशाला के सम्बन्ध में कार्यक्रम किया गया। संस्थान में उपलब्ध बालिकाओं व महिलाओं को कार्यस्थल पर किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा का अधिकार महिला को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुरक्षित माहौल में काम करने का अधिकार किसी भी तरह की धमकी शोषण आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं कानूनी अधिकारों हेतु सभी महिलाओं को जानकारी दिया व विस्तृत रूप से बताया गया। संस्थान में उपलब्ध सभी महिला एवं पुरुष को हेल्पलाइन नम्बर्स यथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन/ पुलिस हेल्पलाइन 112, एम्बुलेंस हेल्पलाइन 108 व 102, रेलवे हेल्पलाइन 139 व 182 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में व अन्य हेल्पलाइन की विशेषताओं के बारे में भी बताया गया। साथ ही संस्थान के बालिकाओं, महिलाओं अध्यापक, अध्यापिकाओं व अन्य को विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में भी जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्थान के ब्लॉक मिशन कोऑर्डिनेटर व अन्य स्टाफ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से, सुपरवाइजर, वन स्टॉप सेंटर की टीम से साइको सोशल काउंसलर तथा अन्य संस्थान स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।जिसमे कुल 58 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!