यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के मंडल अध्यक्ष बने हरिमोहन सिंह श्रीनेत

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में जनपद सिद्धार्थनगर के जिला संरक्षक हरिमोहन सिंह श्रीनेत को मंडल बस्ती का मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा मनोनयन पत्र जारी किया गया है। प्रांतीय कार्यसमिति के इस निर्णय का जनपद सिद्धार्थनगर के सभी शिक्षकों ने स्वागत किया और मंडल अध्यक्ष हरिमोहन सिंह श्रीनेत का बीएसए कार्यालय सभागार में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बताते चले कि हरिमोहन सिंह श्रीनेत जनपद सिद्धार्थनगर में यूटा के जिला संरक्षक के रूप में सक्रिय हैं और सदैव जनपद के शिक्षकों के मान सम्मान और हित के लिए संघर्षरत रहते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिमोहन सिंह श्रीनेत ने कहा कि यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के प्रांतीय कार्यसमिति ने जो विश्वास जताया है उसपर पूरी तरह समर्पित रहकर मंडल के सभी शिक्षकों के समस्याओं के लिए निदान के लिए तत्पर रहेंगे। अभी तक जनपद स्तर पर शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया गया जिसे देखते हुए प्रांतीय कार्यसमिति ने मंडल के तीनों जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने कहा है कि प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सक्रिय और कुशल नेतृत्व को देखते हुए हरिमोहन सिंह श्रीनेत को महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है और जनपदीय कार्यकारिणी इस निर्णय का स्वागत करता है और आभार व्यक्त करता है। जनपदीय महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में यूटा द्वारा ईमानदारी से शिक्षकों के हित के लिए कार्य किया जा रहा है अब मंडल बस्ती में हरिमोहन सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में कार्य किया जाएगा। इस दौरान स्वागत करने वालों में पूर्व मध्यमिक संघ के जिला महामंत्री अवधेश सिंह, यूटा के जिला संयुक्त मंत्री दीप नारायण, संगठन मंत्री नीरज प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव कुलदीप भार्गव, ब्लॉक मंत्री खुनियांव रवि नाथ त्रिपाठी, लेखाकार कामेश्वर मणि त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




