शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक की भूमिका में नजर आये छात्र एंव छात्राएं

बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रौता बस्ती परिसर में डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के जन्मदिन के पूर्व दिवस पर सर्व प्रथम विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस पर डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक के सम्मान में अपने जन्मदिन को मनाना केवल डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी ने समर्पित किया।विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, इंचार्ज तथा शिक्षक की भूमिका में बच्चों ने पूरा योगदान देकर शिक्षक की जिम्मेदारी को महसूस किया। प्रधानाचार्य की भूमिका में रोहन वर्मा, इंचार्ज की भूमिका में शांघवी पाल, वैष्णवी सिंह, शिवांश गोस्वामी, जान्हवी श्रीवास्तव, तथा शिक्षक की भूमिका में सोनाक्षी गुप्ता, शिफा, शनि, श्रेया श्रीवास्तव, शिखा, विराट, स्वेता, आदि बच्चों ने भाग लेकर पूरे दिन का शिक्षण कार्य संभाला।प्रतिभाग करने वालो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों का निरीक्षण शालिनी श्रीवास्तव, स्वेता श्रीवास्तव,वंदना उपाध्याय के साथ समस्त शिक्षकों का पूर्ण सहयोग मिला।



