गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

आजादी के बाद फरेंदी गांव में दुर्गा पूजा बनी प्रेरणा

संघ का साथ,भक्ति संग समाजसेवा

बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड,के फरेन्दी गांव भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार धूम धाम से दुर्गा पूजा संपन्न हुआ। गांव में हर्ष और उत्सव का माहौल रहा। कुछ दूसरे समुदाय और वर्तमान में सपा विधायक द्वारा प्रशासन को शिकायत किया गया कि यदि फरेन्दी गांव में दुर्गा पूजा मूर्ति रखी गई तो बवाल और शांति व्यवस्था बिगड़ सकता है।स्थानीय पुलिस ने मूर्ति रखने पर पाबंदी लगा दिया, सामाजिक समरसता,सर्वधर्म समभाव और भारत के विकास पर मंथन करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।जनजाति समाज से फरेंदी गांव में प्रधान रहे के निवेदन पर जिला प्रचारक जी के अथक प्रयास से पुलिस प्रशासन ने पांच दिन बाद फरेंदी गांव में दुर्गा पूजा मूर्ति रखने की अनुमति दिया। जिला प्रचारक जितेंद्र जी,गैसडी विधान सभा से भाजपा नेता राम सरन गुप्ता गांव में पहुंच कर सौ से अधिक कन्याओं का पूजन करके भोजन प्रसाद ग्रहण कराया और नारी शक्ति का सम्मान किया। नवरात्रि समापन पर राम सरन गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!