गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरस्वती पूजन कर मनाया गया महर्षि विश्वामित्र, महाराजा सुहेलदेव बैस,महाराजा भोज परमार की जयन्ती

लोटन/सिद्धार्थनगर। अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद एवं मंडल इकाई-गोरखपुर के तत्वावधान में काशीपुरम बिछिया गोरखपुर में स्थित महासभा के प्रांतीय कैंप कार्यालय पर दीप प्रज्वलित कर ज्ञान एवं विद्या की देवी मॉ सरस्वती की वंदना कर एवं भगवान श्री रामचंद्र सहित महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह ,विशिष्ट अतिधि राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह एवं सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे ।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि वैदिक काल के प्रसिद्ध ऋषि भगवान राम एवं लक्ष्मण के गुरु गाधि पुत्र महर्षि विश्वामित्र राजर्षि से ब्रह्मर्षि का सफर तय कर तपस्या के उपरांत राजर्षि से महर्षि बने महर्षि विश्वामित्र का का आज जन्मदिन है । राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ने कहा कि स्थानीय राजाओं को संगठित कर 21 राजाओं का संघ बनाकर सैयद सालार मोहम्मद गाजी एवं उसके सेना को युद्ध में हराकर उसका अंत करने वाले अवध केसरी राजाधिराज सनातन शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव बैस जी का आज के ही दिन जन्म हुआ था जिन्होंने मोहम्मद गाजी के अत्याचार का अंत युद्ध में परास्त करके किया आज उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस बसंत पंचमी के अवसर पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सूर्यवंश परमार शाखा के कुलदीपक मां सरस्वती के अनन्य भक्त मालवा नरेश महाराजाधिराज भोज देव की जयंती आज मनाई जा रही है। महाराजा विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन में जन्मे चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के वंशज राजा भोज परमार हैं। राजा भोज परमार विद्वानों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ विद्वान भी थे ।उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह,जिला महामंत्री अजीत सिंह,जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह,अनिल सिंह अमरजीत सिंह ,कार्तिकेय प्रताप सिंह, मंडल संरक्षक शंभू सिंह श्रीनेत,रामबचन सिंह,अमित सिंह, मनोज सिंह,मुकेश सिंह,विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!