गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरकारी टाइम के ओवर होने के बावजूद शराब विक्रेता बेच रहे शराब

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाने से पश्चिम महज लगभग 400 मीटर स्थित शराब की दुकान पर सरकारी टाइम के बावजूद शराब विक्रेता अपनी मनमानी करते हैं। शराब विक्रेता अधिक पैसा कमाने के चक्कर में सरकार के आदेश का नहीं पालन नहीं करते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रविवार रात्रि 11 बजे का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि शराब की दुकान का समय सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे का सरकारी नियम है, इसके बावजूद रात्रि 10 बजे के बाद भी अंग्रेजी शराब व वियर की सरकारी दुकानें खुली रहती है, जिसको लेकर अधिक पैसा कमाने के चक्कर में शराब विक्रेता अंग्रेजी शराब व वियर की बोतल पर अंकित सरकारी मूल्य से अधिक पैसे ग्राहकों से लेते हैं। वहीं शराब की दुकान रात्रि 11 बजे तक शराब विक्रेता अंग्रेजी शराब व वियर दुकानें चलाते हैं। जिम्मेदारों के संरक्षण में शराब विक्रेता करते अपनी मनमानी करते हैं। यदि शराब के नशे में अगर कोई रात को हादसा होता है तो उसका जिम्मेंदार कौन होगा आबकारी विभाग या पुलिस?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!