नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भवन का पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा ने किया उद्घाटन.

ललिया/बलरामपुर। बुधवार दोपहर पुलिस महानिरीक्षक अमित कुमार पाठकएदेवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के भवन का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के उपस्थिती मे फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया।जिसमें ललिया सर्किल क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी सहित दर्जनों ग्राम प्रधानएसम्भ्रांत नागरिकए ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों व ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी की गयी एवं वार्तालाप कर कुशल क्षेम जाना तथा क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। तत्पश्चात सभी ग्राम प्रहरियों को क्षेत्र व अपने आस.पास सतर्क दृष्टि रखने हेतु बताया गया। तथा सभी को बताया कि आप लोग पुलिस विभाग के अभिन्न अंग है। सभी लोग अपने पास थाना प्रभारीएबीट पुलिस अधिकारी सहित उच्चाधिकारी के मोबाइल नंबर अपनी डायरी व मोबाइल में अवश्य फीड करेएजिससे कोई समस्या हो तो तत्काल फोन कर अपने अधिकारियों को समय से अवगत कराया जा सके।अपने दायित्वों व कर्तव्यों का सही से निर्वहन करते हुए कार्य क्षेत्र में सतर्क नजर रखते हुए अवैध शराब बनाने व क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने तथा यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया तथा गोष्ठी के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक गोण्डा द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किये गये।कस्बा ललिया में क्षेत्राधिकारी सर्किल ललिया का कार्यालय का निर्माण कराया गया है जिसमे सर्किल ललिया से संबधित थाना ललियाएहर्रैया व महराजगंज तराई के कार्यों का कुशल संपादन किया जायेगा तथा सम्बन्धित थाना क्षेत्र की आम जनता से जुड़ी समस्याओं आदि को भी क्षेत्रधिकारी ललिया द्वारा प्रथम प्राथमिकता के तौर पर सुना जायेगा जिससे क्षेत्रीय जनता की शिकायतों समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सकेगा।क्षेत्राधिकारी कार्यालयएक्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम होगा।जिससे आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी बृजानन्द सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत जनमेजय सिंहएराघव राम पांडेयएशिव प्रसाद यादवण्प्रधान निलेद्र प्रताप सिंहएसत्यदेव शुक्लएअवधेश शुक्ल आदि लोग व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।




