सड़क किनारे गिट्टी का डंप बना हादसों का सबब

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगरदृगौराचौकी मार्ग पर गुमा फातिमा जोत स्थित पेट्रोल पम्प के सामने सड़क के किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की गिट्टी डंप किए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं। रात के समय सड़क पर पड़ी गिट्टी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती, जिससे कई बाइक सवार और छोटे वाहन फिसलकर गिर जाते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो गिट्टी हटाई गई और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई हुई। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। इस मामले में जब थाना प्रभारी छपिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि, “मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



