गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सोनौली,महराजगंज : महाशिवरात्रि पर्व पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुचे शिव मन्दिर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली,महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली में स्थित आस्था के केंद्र रामजानकी मंदिर पहुचे महराजगंज जनपद के लोकप्रिय विधायकों में सुमार नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी महाशिवरात्रि पर्व पर रामजानकी मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में महादेव का आशिर्वाद प्राप्त किया।

बताते चले कि, रामजानकी मन्दिर प्रांगण में 10 फरवरी 2023 से शुरू नवनिर्मित भगवान शिव के मंदिर में शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा सहित रूद्र महायज्ञ के साथ ही साथ श्रीराम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर कार्यक्रम चल रहा है। वही आज 18 फरवरी 2023 को महाभिषेक व पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, इस मौके पर नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने महादेव का दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया, वही सबसे पहले विधायक ने श्रीराम जानकी के दर्शन करते हुवे मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास जी महाराज से आशिर्वाद लिया, इस मौके पर मंदिर कार्यक्रम में पहुचे बेलवा बाबा से भी आशिर्वाद लिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, रवि वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, कृपाशंकर कान्दू, उमाकान्त मद्धेशिया, बबलू सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, राजेंद्र मद्धेशिया, प्रेम सिंह, मनोज मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।  सौरभ त्रिपाठी

Related Articles

Back to top button