केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण पर आयोजित हुआ पंचायत चौपाल

पचपेड़वा। विधानसभा सभा गैसड़ी के शक्ति केंद्र कोहर गड्डी में पंचायत चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सेवा,सुशासन,और गरीब,कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को मुख्य अतिथि भाजपा मंडल पचपेड़वा से राम विलास विश्वकर्मा सम्मिलित हुए। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर कोहरगड्डी में बैठक कर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर विजय पाल प्रजापति, जानकी प्रसाद पाल द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा किए और 70 बर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। पूर्व में बने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया उक्त अवसर पर जगत राम बीडीसी, राम नेवास विश्वकर्मा, सीएचओ पवन कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश प्रजापति, रामदुलारे, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी सहित सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




