गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत, आरोपी बाइक चालक पुलिस गिरफ्त में

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र उसका बाजार के गनेरा गांव निवासी 67 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले वह गनेरा चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वे गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल राधेश्याम को तत्काल मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले जाया गया। वहां गम्भीर हालत में उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात करीब 1 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से पहले ही तहरीर दी गई थी। इस पर मामला पंजीकृत कर लिया गया था। अब मौत की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमे में गम्भीर धारायें भी जोड़ी जायेगी। घटना के समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!