कृषि सखी एवं सी आर पी बनेंगे प्राकृतिक खेती के कर्णधार विधायक श्याम धनी राही

सिद्धार्थनगर। नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत क़ृषि सखी/कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन को लेकर जिला क़ृषि कार्यालय सिद्धार्थनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ सदर विधायक श्याम धनी राही ने किया। जिसमे पांच ब्लॉक के कुल 72 प्रतिभागी उपस्थित रहे। सोमवार को कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्यामधनी राही ने क़ृषि में प्राकृतिक खेती पर चर्चा किये तथा उन्होंने क़ृषि सखी के महत्ता को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। और क़ृषि विभाग एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दिए। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप सभी प्राकृतिक खेती से जुड़े और लाभ उठाये। तथा उन्होंने आयोजक मण्डल, वैज्ञानिकगण तथा अधिकारी /कर्मचारीगण की सराहना करते हुए अपेक्षित सहयोग की बात कहें! इसी क्रम में क़ृषि विशेषज्ञ सलाहकार क़ृषि विभाग राकेश शर्मा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के उद्देश्य एवं क़ृषि सखी/ सी. आर. पी. के इस मिशन में इनकी भूमिका एवं महत्ता पर प्रशिक्षित किये। क़ृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री प्रवेश कुमार जी ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, महत्ता तथा उनके तरीके के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिए। श्यामनारायण सिंह ने प्राकृतिक खेती पर गाय की आवश्यकता एवं प्राकृतिक खेती के होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिए इसी क्रम में श्रसर्वजीत ने जीवमृत, घनजीवामृत एवं पर्यावरण विद भुवनेश्वर नाथ पाण्डेय ने प्राकृतिक खेती के चार आयामों तथा प्राकृतिक खेती से पर्यावरण को किस प्रकार शुद्ध करेगा उस पर विस्तृत जानकारी साझा किये जिला क़ृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल तथा कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्रीधर पाण्डेय ने किया। कार्यशाला में संस्था के सुमित पाण्डेय, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील कुमार गौतम, उमेश यादव एवं गणेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।




