पुलिस नें एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत के आदेश के क्रम में एवं सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2025 धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय सहिंता-2023 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 01 नफर चोर (अभियुक्त) को बहद ग्राम जगमोहनी-सनई मार्ग विनयका गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त के कब्जे से एक अदद ट्रैक्टर व एक अदद ट्राली मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल के साथ बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम डुमरिया थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुस्तकीम अंसारी, कांस्टेबल विरेन्द्र यादव व कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहें।



