गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह मय टीम द्वारा रविवार को मु0अ0सं0 12/25 धारा- 69, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अली हुसैन उर्फ गब्बू पुत्र अफजल हुसैन निवासी मटेसर नानकार थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह गोल्हौरा, उप निरीक्षक रामनाथ यादव, हेड कांस्टेबल हनुमान मौर्या, हेड कांस्टेबल रणविजय यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार मौजूद रहें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!