गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भूमि खाली कराने हेतु पहुंची राजस्व तथा नपा की टीम बैरंग लौटी वापस

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर नं0-08 के लेदवा में एक व्यक्ति के काबिज भूमि को खाली कराने के उद्देश्य से बुलडोजर लेकर पहुंची राजस्व एवं नगर पंचायत कपिलवस्तु की टीम को बैरंग वापस लौटना है। आपको बता दें कि पीड़ित द्वारा उक्त भूमि पर उनका पट्टा हुआ है तथा नगर पंचायत प्रतिनिधि अपनी चुनावी रंजिश को लेकर जबरिया गिराने के लिए आपदा है। पीड़ित एहसाउल्लाह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय का गुहार लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कई वर्षाे से जब तक गांव शहरी नही हुआ था तो जमीन पट्टा किया गया था, लेकिन अब शहरी में जब हुआ तो कपिलवस्तु नगर पंचायत के अधिकारी के द्वारा कहा जा रहा है की जमीन सरकारी है। पीड़ित ने ये भी कहा कि यह मामला न्यायलय में पड़ा हुआ है। अभी तक किसी भी प्रकार से न्यायालय आदेश नहीं किया है और जब तक न्यायलय का आदेश आ नही जाता, तब तक कोई भी न कार्यवाही करने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!