उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
संजय विनायक जोशी से उनके आवास पर श्याम जायसवाल ने भेंटकर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी से उनके आवास पर लोकप्रिय भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने शिष्टाचार भेंटकर नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संजय विधायक जोशी ने नेता श्याम जायसवाल से जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा 302 शोहरतगढ़़ के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान शयाम जायसवाल ने कहा कि उनके लिए संजय विनायक जोशी जी का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और समाज के हित में सकारात्मक राजनीति और समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और मजबूत हुआ।




