गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदवा ग्रांटमें मौसमी फल वितरण न होने से मुख्य विकास अधिकारी नाराज

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी, जयेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रांट, विकास खण्ड शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं की उपस्थिति पंजिका को देखा गया। क्रमश प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत बच्चे 96 के सापेक्ष 58 बच्चे तथा यूपीएस में 64 के सापेक्ष मात्र 12 बच्चे उपस्थित थे। बच्चो की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ग्राम भ्रमण करने के निर्देश दिया गया। विद्यालय में एम.डी.एम. बनाया गया है, परंतु सोमवार को निर्धारित मौसमी फल वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि कल फल वितरित किया जाय स प्राथमिक विद्यालय के कक्षा कक्ष में डस्टबिन, यूरिनल पॉट, पाईप आदि रखा गया है स जिसे तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिया गया स बच्चो को ड्रेस, किताब, जूता मोजा आदि क्रय करने हेतु अभिभावको को जाकरूक कर क्रय कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button