ट्रेन के चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के कुड़िया स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह एक महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान इसी थाना क्षेत्र के कटकी गांव निवासी पूजा (24) पुत्री गंगाराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पूजा घर से सुबह गांव के पूरब सीवान में गई, फिर वहां ऐसा क्या हुआ कि वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन की चपेट में आ गई, यह परिजनों के लिए भी प्रश्न बना हुआ है। बताया कि अभी एक वर्ष पहले पूजा की शादी इटवा थानाक्षेत्र के बेलौखे में हुई थी और वह शादी के बाद लगभग छह माह से अपने मायके कटकी में रह रही थी। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूजा पुत्री गंगाराम का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा हुआ पाया, जिसका कमर कट गया है और सिर में भी चोट दिखा। शरीर तीन भाग मे कटा है ,शरीर पर तमाम रगड़ने और अन्य चोट के निशान है । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से आकर टकरा गई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पहचान कराया गया, अभी इस संबंध में कोई तहरीर नही मिली है।




