गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लगातार चौथे दिन पांचों तहसीलों में कार्य बहिष्कार कर उ0प्र0 लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन जारी

सिद्धार्थनगर। लगातार चौथे दिन गुरुवार को जनपद सिद्धार्थनगर की पांचों तहसीलों में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ जारी रहा। इस बीच गुरूवार को लेखपाल संघ के खण्ड मंत्री बस्ती मण्डल बस्ती इम्तियाज अहमद जनपद सन्तकबीर नगर एवं जनपद बस्ती के पदाधिकारियों के साथ तहसील डुमरियागंज में उपस्थित होकर धरने को अपना समर्थन प्रदान किया और यह आश्वासन दिया कि यदि प्रशासन अपनी तानाशाही रवैया छोड़ते हुए डुमरियागंज में निलम्बित तीनों लेखपालों का निलम्बन शीघ्र वापस नहीं लेता है तो जल्द ही सिद्धार्थनगर के समर्थन में पूरा बस्ती मण्डल भी बन्द होगा। जनपद के समस्त लेखपाल तहसील डुमरियागंज में शासनादेश दिनांक 21.06.2004, 11.06.2024, 06.05.2025, 13.05.2022 के विपरीत किये गये स्थानान्तरण एवं नियम विरुद्ध तरीके से निलम्बित किये गये तीन लेखपालों के बिना शर्त निलम्बन की वापसी, समस्त लेखपालों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ बुक, एनपीएस बुक अध्यावधिक कराने, परिषदादेश दिनांक 29.08.2023 एवं 26.07.2024, के विपरीत तहसील के समस्त पटल पर कार्य कर रहे निजी कार्मिकों को तत्काल हटाने, परिषदादेश दिनांक 15.03.2018 के अनुपालन में दाखिल खारिज में लेखपालों का बयान दर्ज कराने, तहसील प्रशासन द्वारा अपनी तहसील का ग्राफ बढ़ाने के लिए रियल टाइम खतौनी में प्राइवेट ऑपरेटरों से किसानों का त्रुटि पूर्ण अंश निर्धारण करवाने के विरोध में, वर्ष 2018 में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण लेखपालों को अंक पत्र दिलाने, जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी कार्यवृत्त दिनांक 02.12.2022, 21.10.2023, 03.10.2024 एवं 04.12.2024 के अनुपालन आदि मांगो को लेकर लेखपाल धरनारत रहे। इस मौके पर विनोद गौतम, भानु प्रताप, आनन्द राव, शैलेश कुमार, प्रभात सैनी, प्रशान्त बौद्ध, स्वाति, निधि, प्रियंका, पूजा, अनुपम, अंकित, नेहा, अर्निका सहित सैकड़ो लेखपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!