गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

किसानों की पीड़ा से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू ने दिया इस्तीफा

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले में बहराइच हुजूरपुर रोड पर स्थित सिटी पैलेस में आज पत्रकारों को बुलाकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किसानों की अनदेखी करने का आरोप अधिकारियों पर लगाया। किसान आय दोगुनी के मुद्दे पर हम सत्ता में आए थे, आज भी लाइन में किसान खड़ा है। खाद औऱ यूरिया के लिये किसान दर-दर भटक रहे हैं तथा इन्हें खाद नहीं मिल रही है खाली हाथ घर वापस लौट रहे हैं। किसानों की इस पीड़ा से आहत होकर पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!