उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्राकृतिक एवं शुद्ध पर्यावरण के दुश्मन बने वन माफिया, जिम्मेदार मौन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ ग्राम पंचायत झरुवा में हरा पेड़ों की कटान नहीं रुक रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार शुद्ध हवा एवं शुद्ध वातावरण के लिए जहां सड़क किनारे सरकारी जमीनों पर वृक्षारोपण के लिए प्रतिवर्ष अभियान चलाती हैं। वही देश के प्रधानमंत्री एक वृक्ष मां के नाम लगाने का आग्रह करते हैं। तो वहीं धरातल पर वन माफिया हरे वृक्षों की कटान करके प्राकृतिक का दुश्मन बने हुए हैं। रविवार को दिन दहाडे़ हरा शीशम का पेड कटेरा द्वारा कटवाकर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही है। जिससे यह लगता वन माफिया सक्रिय हैं, जिसे शासन प्रशासन के आदेश का कोई भय भी नहीं है।



