सीपीएन प्रीमियर लीग का हुआ समापन, औदहीं बना विजेता

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। सीपीएन प्रीमियर लीग का समापन परसा पड़रिया ग्राउण्ड में किया गया। लीग के आयोजक सीपीएन आई केयर सेन्टर परसा और अध्यक्ष अनूप पाण्डेय की अगुवाई में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव उपस्थित रहें। फाइनल मैच औदही और ढेबरूआ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर औदही ने बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 62 रन बनाया। वहीं ढेबरुआ की टीम बैटिंग करने उतरी तो औदहीं के बॉलरों ने शानदार बोलिंग करते हुए ढेबरुआ की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अनूप पाण्डेय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। वहीं जिलाध्यक्ष सपा लालजी यादव ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का एक जरिया भी है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लिया था। विजेता टीम को 21000/-रुपये और उपविजेता टीम को 11000/- रुपये के विजेता टीम को ट्रॉफी दिया गया। योग्य खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन करके अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन भी किया। इस अवसर पर जोगेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, शंकर शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, विजय कुमार, सूरज कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




