गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: जनपद में उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज

कर्सर................सभी ब्लाकों पर सतर्कता से मुस्तैद रहेगी पुलिस- रावत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। एएसपी सुरेश चन्द्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनपद के विभिन्न ग्राम प्रधान पद, क्षेत्रपंचायत सदस्य, सदस्य के रिक्त पदों के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया 20 जुलाई से संबंधित ब्लाक पर किया जाएगा।

जिसमे दो ग्राम पंचायत प्रधान पद हेतु, दस क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु तथा 93 ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु उपचुनाव में नामांकन होगा। यह प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी। जनपद के सभी 14 विकास खंड मुख्यालयों में प्रारंभ होगी। सभी नामांकन केंद्रों पर एक उपनिरीक्षक छह कांस्टेबल की ड्यूटी शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाई गई है। सभी क्षेत्राधिकारीओं व थाना प्रभारियों को नामांकन प्रक्रिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा निर्वात नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button