गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: हर घर पर फहरेगा तिरंगा, समूह की महिलाओं ने शुरू किया बिक्री

दैनिक बुद्ध को संदेश
सिद्धार्थनगर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले हर-घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को नौगढ़ ब्लाक कार्यालय पर समूह से तैयार झंडे का बिक्री बीडीओ अरुण श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं ने तिरंगा झंडा की सिलाई करके ब्लाक कार्यालय पर बिक्री किया जा रहा हैं

 जो आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। जो सभी के घरों पर तिरंगा लहराएगा। बीडीओ ने कहा देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज अपने मकान पर फहराएगा। इस अभियान को लेकर प्रशासन और लोग जोरशोर से तैयारी हो चुका हैं। ब्लाक में कार्यरत आठ समूह की महिलाओं को 16 हजार झंडे की सिलाई करके बिक्री किया जाएगा। जिसे ग्राम प्रधान राज्य वित्त से क्रय करके ग्रामीणों में वितरण करेंगे। बीडीओ बर्डपुर सुरेश कुमार ने कहा कि लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा हैं। संयुक्त बीडीओ विजय मिश्रा ने कहा कि ममता आजीविका समूह दुर्जनपुर से बने झंडे ब्लाक कार्यालय पर बिक्री किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अध्यक्ष वासीमा साह व सचिव खुशी यादव को दिया गया हैं। गणेश आजीविका समूह की अध्यक्ष मिना को विकास भवन परिसर में बिक्री की जिम्मेदारी दी गई हैं। हर घर मे तिरंगा पहुचेगा इसके लिए अभी से बिक्री का कार्य शुरू हुआ है। पहले दिन 100 झंडो की बिक्री किया गया हैं। प्रधान महेंद्र यादव, मुनिराम वरुण, हरिश्चंद्र यादव, विजय त्रिपाठी आदि लोगो ने खरीददारी किया हैं। बीडीओ लोटन लालजी शुक्ला ने कहा कि तिरंगे को बहुत ही सावधानी से रखना होगा। सदैव इसका सम्मान किया जाएगा। घरो पर फहरने वाले झंडे 17 अगस्त को उतार लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!