मन की बात सुनने के लिए पयागपुर विकासखंड के दो दर्जन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। क्षेत्र पंचायत पयागपुर के अयोध्या मंडल के शक्ति केन्द्र चंदवापुर बूथ संख्या 299/300 रामलीला मैदान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए पयागपुर विकास खण्ड के दो दर्जन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ,भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी व क्षेत्रीय गणमान्यों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में मन की बात के इस कार्यक्रम में बहराइच सदर विधायिका व पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। भाजपा जिला मन्त्री हेमा निगम व जमुनहा के ब्लाक प्रमुख शिवम् जायसवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। ग्रामवासी गणों के साथ मन की बात सुनकर मन अत्यंत प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए युवा शक्ति और देशभक्ति की प्रेरणा दी और महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर हमारे देश के संगीत और संस्कृति के गौरव को याद दिलाया। प्रधानमंत्री ने विजय दशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दिन को रावण के दहन के रूप में नहीं,बल्कि सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाने का आह्वान किया। यह संदेश हमें अपने भीतर की बुराईयों को दूर करने और अच्छाई की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने GST बचत उत्सव की शुरुआत की घोषणा की, जिसमें टैक्स में कटौती से नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे “डबल बोनस” के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें एक ओर आध्यात्मिक उत्सव है और दूसरी ओर आर्थिक राहत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों की उपलब्धि का उल्लेख किया। उन्होंने इसे “विश्व का सबसे बड़ा NGO” बताते हुए कहा कि RSS ने “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की दिशा में अनगिनत कार्य किए हैं।
आइए, हम सभी मिलकर देशभक्ति की इस प्रेरणा को अपने जीवन में उतारें और भारत को और मजबूत बनाएं।
प्रधानमंत्री को सुनने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ फलाहार व जलपान किया।साथ ही चंदवापुर चौराहे के दुकानदारों से मिलकर जी एस टी स्टीकर लगाकर चर्चा किया।





