संचारी रोगों की रोकथाम में फिसड्डी दिखती स्वास्थ विभाग
‘‘गंदगी से पनप रहा जानलेवा बीमारी का खतरा’’

बलरामपुर। बलरामपुरविकासखंड तुलसीपुर में जहां एक तरफ सरकार द्वारा संचारी रोग अभियान के तहत रोगों के रोकथाम किए जाने का दावा किया जा रहा है, ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति शासन स्तर पर की गई है, वही विकासखंड की अधिकांश गांव में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न होने के कारण जानलेवा बीमारी बरसात में उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है,ग्राम पंचायत महादेव जमुनी में जो नाली बनी हुई है वह बिल्कुल कूड़ा और पानी से भरा हुआ है जिसमें अधिकांश मच्छर पनप रहे है, जो मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों को दावत देते हैं। ग्राम वासियों का कहना है की काफी दिनों से यहां कोई कर्मचारी की तैनाती नहीं है,मालूम होता है कि रोगों की रोकथाम सिर्फ कागजों में हो रही है, वहां दूसरी तरफ ग्राम पंचायत गुलरिहा,बदलपुर, बरदहवा,शिवचरनडीह, भंगहाकला, नंदमहरा, नरायनपुर, रजवापुर का भी यही हाल है, प्रभारी एडीओ पंचायत श्री श्यामलाल कह रहे है कि,अभी जल्द ही मुझे पंचायत का प्रभार मिला है मैं हर गांव में स्वयं निरीक्षण करूंगा जिस गांव में सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं मिलेंगे या गंदगी मिलेगी उस सफाई कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने हेतु उच्च अधिकारियों को अवगत कराऊंगा तथा जिस ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय से अनुरोध करके उक्त गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती करवायी जायेगी ।




