विधायक गैसड़ी राकेश यादव ने बड़े ही हर्ष के साथ मनाया वाल्मीकि जयंती

बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के कन्या इंटर कॉलेज मझौली में समाजवादी पार्टी की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गैसड़ी राकेश कुमार यादव ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया वहीं क्षेत्र के कोने कोने से आए समाजवादी सिपाहियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर महर्षि बाल्मीकि जी की चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर बड़े हर्ष के साथ जयन्ती मनाई । वहीं 12 अक्टूबर 2025 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल व विशिष्ट अतिथि महेंद्र चौहान प्रदेश सचिव के उपस्थिति में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक ( पीडीए ) सम्मेलन आयोजित किया गया है । इस विशाल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में संचालित की गई योजनाओं के बारे में बृहद रूप से जानकारी दी। आने वाले 2027 में सपा सरकार की वापसी तंय है इस लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए लोगों को एकजुट होने के लिए अपील भी किया है । नूरूल हसन खां ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में आम जनता परेशान हैं , भ्रष्टाचार चर्म सीमा पार कर चुकी है हम सबको वीजेपी वाले जाति धर्म के नाम पर बांटकर उल्टी धार से काटते रहते हैं इनके ढुलमुल चाल से सभी को सतर्क रहना होगा जब अखिलेश यादव प्रदेश के सीएम बनेंगे तभी पीडीए की सपना साकार होगा । गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकाल में संचालित की गई तमाम योजनाओ को वर्तमान सरकार ने बन्द कर दिया है जिससे गरीब मजदूर काफी परेशान हो रहे हैं, 50 किलो यूरिया के बोरी में 5 किलो यूरिया कम कर दिया , एम्बुलेंस 108 व 102 को और बेहतर न बनाकर अस्पतालों में पड़ी सड़ रही है, पूर्व मन्त्री स्व एस पी यादव ने विश्व विद्यालय जनपद बलरामपुर में लाने के लिए एक क्रांति छेड़ी थी जिसके बदौलत जनपद बलरामपुर में निर्माण कार्य हो रहा है यह उपलब्धि क्षेत्र की आम जनमानस का बड़ा सराहनीय सहयोग रहा है सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर 2025 को बलरामपुर मुख्यालय पर ज्यादा से ज्यादा पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावें । इस मौके पर माणिक लाल कश्यप जिलाध्यक्ष , विष्णु चौहान कार्यक्रम प्रभारी, विकास मंत्री सफीउल्लाह खां, चन्द्रिका प्रसाद यादव , शहबाज आलम खां, रामनिवास भारती ,कौशर हुसैन जिपंस प्र , महबूब आलम , नानबाबू यादव, मो समी, मुसीर पप्पू जिपंस , द्वारिका प्रसाद प्रजापति मो सलीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




