गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हत्या का हुआ खुलासा प्रेमी गिरेफ्तार

पुलिस ने निर्माणाधीन पुस्तकालय में महिला की हत्या कर शव को छिपा देने की घटना का किया खुलासा

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत बीते सोमवार सुबह नपा शोहरतगढ़ के वार्ड नं0-04 दशरथ नगर में निर्माणाधीन लाईब्रेरी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी सूचना पर उच्च अधिकारी गणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे। उक्त महिला के शव की शिनाख्त निम्बू मांझी पुत्री स्व0 रूप नारायन मांझी निवासी हरकटवा थाना गौनाहा जनपद पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार हाल पता थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की गयी। वहीं थाना शोहरतगढ़ पर बृज बिहारी पुत्र रुप नरायण मांझी निवासी हरकटवा थाना गौनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि उसकी बहन बगल के गांव निवासी शिव बालक के साथ लाईब्रेरी में मजदूरी का काम करती थी जिसको लेकर शिव बालक द्वारा उसकी हत्या कर शव को मिट्टी खोदकर गाड़ दिया। लिखित तहरीरी सूचना पर तत्काल थाना शोहरतगढ़ पर मु0अ0सं0 124/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत कराया गया। एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन ने घटना के खुलासा हेतु एएसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ मय टीम व जनपदीय एसओजी पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्च कोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक तरीको का प्रयोग करते हुये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर घटना मे संलिप्त अभियुक्त शिव बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल (सीमेन्ट का चक्का) बरामद करते हुये उक्त सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त शिव बालक कुमार पुत्र हरिनाथ राम साकिन सिंघासिनी टोला वार्ड नं0-06 थाना सहोद्रा जिला पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार है। अभियुक्त से बरामदगी में घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल (सीमेन्ट का चक्का) बरामद हुआ। आपको बता दें कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मृतका नींबू मांझी से अवैध सम्बन्ध था, जिसे मजदूरी करने के बहाने बिहार से सिद्धार्थनगर लेकर आया था, सिद्धार्थनगर में उसे अपनी पत्नी बताकर, पत्नी के रूप मे अपने साथ रखता था, जिससे मृतका नींबू मांझी प्रेग्नेंट हो गयी थी, परन्तु शिव बालक उसे अपना बच्चा नहीं मानता था। उसको नींबू मांझी का किसी और से भी अवैध सम्बन्ध का शक था, जिसके कारण अभियुक्त शिव बालक उस गर्भ मे पल रहे बच्चे को नष्ट करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतका नींबू मांझी बच्चे को नष्ट नहीं करना चाहती थी। उक्त बच्चे व महिला से पीछा छुड़ाने के लिए एक दिन शिव बालक ने निर्माणाधीन पुस्तकालय में रखे, सीमेन्ट के चक्की से नींबू मांझी पर हमला कर दिया, जिससे उसके सर व जबड़े पर गम्भीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। जिसके उपरान्त शिव बालक ने लाश को वही मिट्टी खोदकर छिपा दिया था और रात भर वहीं रहा। सुबह नहा-धोकर शोहरतगढ़ से गोरखपुर गया और वहां से ट्रेन पकड़कर बिहार चला गया। वहीं ठेकेदार को बताया कि मैं और निम्बू बिहार जा रहे हैं। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, अतिरिक्त निरीक्षक शोहरतगढ़ अवधेश पाण्डेय, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी, एसओजी टीम से मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार, आशुतोष धर दूबे, आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, छविराज यादव सहित शोहरतगढ़़ पुलिस से मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, कैलाश, आरक्षी प्रभाकर व धर्मराज मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!