गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

योग, व्यायाम, आसन और प्राणायाम के सन्तुलन से हम बिना दवाओं के स्वस्थ रह सकते है-डॉ डी के गुप्ता

बस्ती। विश्व योग दिवस से पूर्व योग प्रोटोकॉल और सहायक यौगिक क्रियाओं के अभ्यास से निरन्तर समाज को लाभ पहुंचाते हुए इंडियन योग एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश चौप्टर और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति द्वारा योग पार्क अभियान के अंतर्गत योग साधकों को रोग के अनुसार योग का ज्ञान दिया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व संवाद परिषद योग एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव और आईवाईए पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह ने बस्ती मुख्यालय के फल उद्यान पार्क में चल रहे योग शिविर में साधकों को स्वयं अपने रोगों की पहचान कर मर्मदाब द्वारा स्व चिकित्सा करने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हाथ की हथेलियों में पूरे शरीर को ठीक करने के मर्मदाब स्थित हैं जिन पर उचित तरीके से दबाव देकर स्वचिकित्सा की जा सकती है। इससे पूर्व योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय और राम मोहन पाल द्वारा साधकों को सूक्ष्म व्यायाम और वृक्षासन, ताड़ासन, नौकासन, अर्द्धहलासन शवासन आदि का विधिवत अभ्यास कराते हुए इसके लाभ और सावधानियां बताई। कार्यक्रम में अतिथि रूप में पधारे डॉ डी के गुप्ता ने कहा कि योग हमें निरन्तर जीवनी शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता देता है। व्यायाम, आसन और प्राणायाम के सन्तुलन से हम बिना दवाओं के स्वस्थ रह सकते हैं। पार्क में मुख्य रूप से पुनीत दत्त ओझा, सुनील सिंह,डॉ सच्चिदानंद शुक्ला,मनमोहन श्रीवास्तव काजू, जितेन्द्र पांडेय,मंगेश राजभर,प्रेम श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह भोलू, बलराम तिवारी, सोनू पांडेय,के डी वर्मा,परदेसी, आशीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,एस बी सिंह,आर डी वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!