गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राप्ती नदी में 80 वर्षीय बुजुर्ग हुआ लापता

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के गायघाटमें राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध लापता हो गया। इस लापता व्यक्ति की कई घंटे बाद भी पता नही चल सका। लापता व्यक्ति इसी गांव का निवासी शंकर पासवान (80) है। जानकारी के मुताबिक शंकर अपने घर के बगल से गुजर रही राप्ती नदी के किनारे सुबह गये थे, उनके साथ घर का ही एक छोटा बच्चा भी गया था। कीचड़ में गिर जाने के कारण बच्चे का कपड़ा गंदा हो गया जिसे बदलने वह घर आ गया। जब दो घंटे बाद शंकर घर नही लौटे तो घर वालों ने अपने स्तर से तलाश शुरू किया। थक हार कर परिजन ने इसकी सूचना पुलिस की दी, आशंका जताई कि शंकर नदी में डूब गए हैं। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोर के मदद से नदी में तलाश शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कहीं पता नही चल सका। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश कर रही है, अभी कहीं से कुछ पता नही चल सका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!