गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मंगतनडेरा के ग्रामीण पहली बार देखेंगे बिजली का उजाला

बलरामपुर। ग्राम पंचायत रामपुर बगनहा के मजरा मंगतनडेरा में पहली बार विद्युतीकरण कार्य शुरू हुआ है। 50 घर वाले इस मजरे में जब बिजली के खंभे और तार लगने शुरू हुए तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दशकों से अंधेरे में डूबे इस गांव को भी अब रोशनी मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक हम लोग लालटेन, मिट्टी के दीयों और सोलर लाइट के सहारे रातें गुजारते थे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानी होती थी, गर्मी के दिनों में पंखे की हवा सपना थी। रात के अंधेरे में बीमारों की देखभाल और महिलाओं की सुरक्षा भी चुनौती बनी रहती थी। ग्रामवासी डॉ. राजकुमार वर्मा, रामसनेही वर्मा, डॉ. अखिलेश वर्मा, लहुरमन, मनोज कुमार, बसंतराम, भुसैली, धर्मेंद्र और सर्वेश आदि ने विधायक पल्टूराम का आभार जताया है। विधायक ने कहा कि सरकार हर घर बिजली के संकल्प को पूरा कर रही है। आजादी के बाद जिन गांवों में अंधेरा था, वहां अब विकास की किरणें पहुंच रही हैं। गांव मंगतनडेरा इसका उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!