गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नहर सड़क पर जल जमाव, द्वारिका नगर में कीचड़ से स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के वार्ड नं0-05 द्वारिका नगर के मोहल्ला बिशुनपुर के पास दक्षिण नहर की पटरी पर जल जमाव की समस्या गम्भीर हो गई है। तीन दिनों की बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गन्दा पानी जमा हो गया है। इस मार्ग से हीरखास और सैनी गांव के दो बड़े स्कूलों के सैकड़ों बच्चे आते-जाते हैं। स्कूली बसें और दोपहिया वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। जल जमाव के कारण आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। संदीप कुमार, राजकुमार, राम अचल, राम विलास, जुबेर अहमद, सुग्रीव, शैलेन्द्र कुमार, राम प्रकाश और सोनू चौहान सहित अनेक नागरिकों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो सकती है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!