गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संविधान सबसे बड़ी धरोहर है, भाजपा सरकार तानाशाही रवैये से चल रही – राम प्रसाद चौधरी

समाजवादी पार्टी ने मनाया आरक्षण दिवस, लोहिया कला भवन में आयोजित हुआ पीडीए सम्मेलन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर की ओर से आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को लोहिया कला भवन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी मौजूद रहें। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी ने अपने सम्बोधन में संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह हमारे देश की सबसे बड़ी धरोहर है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके प्रावधानों का पालन करें। आज के ही दिन छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने रियासत में आरक्षण को अमल में लाकर दलितों व पिछडों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम शुरू किया था। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों, युवाओं और पिछड़ों के हितों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, जबकि न्याय व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैये से काम कर रही है, जहां जनता की बात सुनी नहीं जाती। विधायक डुमरियागंज सैयदा खातून ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि 26 जुलाई का दिन समाजवादियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है, जिसे हम लोग संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस के रूप में मना रहे हैं। उक्त कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय पासवान, प्रदेश सचिव विभा शुक्ला, इंजीनियर रामफेर यादव, राममिलन भारती, घिसियावन यादव, मोहम्मद इदरीश पटवारी, जावेद आलम उर्फ चुन्नै, प्रधान प्रदीप पथरकट्ट, डा0 धीरेन्द्र यादव, चन्द्रमणि यादव, अजय यादव, बहरइची प्रसाद प्रेमी, जुबेदा चौधरी, कमाल अहमद, अयोध्या साहू, देवेन्द्र सिंह, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम, बृजभान यादव, श्रीमती रिंटू पासवान, चन्द्रजीत यादव, जोखन चौधरी, घनश्याम जायसवाल, अखिलेश मौर्या, मोहम्मद हारुन, चन्द्रभान पहलवान, धीरू यादव, विजय चौधरी, कृष्णनाथ यादव, चन्द्रभूषण आर्य, हरिराम यादव, सुनील यादव, पहलवान, चन्द्रहास यादव, रामसेवक लोधी, शकील शाह, मोहम्मद हारुन, नियाज अहमद सिद्दीकी, अनिल यादव, उमेश चन्द यादव, गोपाल प्रसाद फौजी, अतिकुर्रहमान खान, राधेश्याम यादव, अंगद यादव, राकेश यादव, लव कुश साहनी, रवि शंकर यादव, मोहम्मद हारुन आदि प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!