गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीड़िता व अवैध भैरहवां आई हास्पिटल की हुई जांच

सिद्धार्थनगर। अवैध अस्पताल पर इलाज कराने गयी महिला के आँख की रोशनी के खबर को संज्ञान में लेते हुये गठित जांच टीम उप जिलाधिकारी डुमरियागंज, अधीक्षक सीएचसी बेवा एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नेत्र सर्जन) द्वारा दिनांक-16.06.2025 को जांच की गयी, जांच के दौरान भैरहवां आई हास्पिटल डुमरियागंज सिद्धार्थनगर बन्द पाया गया। जिसके पश्चात प्रतिष्ठान पर स्पष्टीकरण हेतु नोटिस चस्पा की गयी। पीड़िता नूरजहां पता ग्राम बैदनार भनवापुर सिद्धार्थनगर का भी बयान लेने हेतु गये। पीड़िता एवं परिजन पढे लिखे नहीं थे, अतः उनकी सहमति पर वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से बयान लिया गया। बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी दायीं आँख का आपरेशन लगभग ढाई माह पूर्व हुआ था। उसकी आँख ठीक है, केवल नजदीक देखने में परेशानी थी, जिसके कारण वह दोबारा दौरान भैरहवां आई हास्पिटल डुमरियागंज सिद्धार्थनगर में दिखाने गयीं। वहां उसको चश्मा एवं दवाइयों दी गयी और अब वह ठीक है और अस्पताल एवं आपरेशन करने वाले डाक्टर से कोई शिकायत नहीं है। मेरे द्वारा स्वयं पीड़िता के आँखों की जांच की गयीं, जिसमें आँख ठीक पायी गयी और आपरेशन भी ठीक हुआ है। उक्त आशय की जानकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार गुप्ता ने अपने जांच रिपोर्ट में दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!