गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद में 119 केंद्रों पर ही होगी यूपी बोर्ड परीक्षा विभाग की तैयारी पुरी-जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार

सिद्धार्थनगर। इस बार जनपद के 119 केन्द्रो पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षाआप को बता दे की माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 119 केंद्रों पर परीक्षा के लिए अनुमति दे दी है। इससे परीक्षा संचालन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है और परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। शिक्षकों के अनुसार, केंद्रों की संख्या बहाल होने से न केवल परीक्षा संचालन आसान होगा बल्कि छात्रों को दूर-दराज के केंद्रों पर भेजने की मजबूरी भी नहीं रहेगी। साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन भी सुचारू रूप से किया जा सकेगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से अंतिम सूची जारी करते हुए 119 परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिया गया है। इसके बाद केंद्र न तो बढ़ेंगे और न ही घटेंगे। बोर्ड परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराया जाएगा।इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल64,910 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या 119 ही रहने से केंद्रों पर छात्रों का संतुलित वितरण होगा और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!