उत्तर प्रदेशबहराइच
बहराइच में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

बहराइच। बहराइच जनपद में जमीनी विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कैसरगंज क्षेत्र के हरना उनौरा गांव में जमीन की नपाई के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, जमीन की पैमाइश (नपाई) के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पीड़ित परिवार के सभी घायल सदस्यों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।




