गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लेखपाल के पैसे लेने के मामले में आया नया मोड़,पति ने कहा पैसा लेने का आरोप गलत

शोहरतगढ़। तहसील में तैनात लेखपाल के पति ने शनिवार को तहसीलदार को महजरनामा देकर बताया कि उन पर ग्राम प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। उन्होंने प्रार्थना पत्र निरस्त करने एवं शिकायतकर्ता के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लेखपाल के पति ऋषभ सिंह ने 90 ग्रामीणों का हस्ताक्षर व अंगूठा लगवा कर महजरनामा देकर बताया कि शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मदरहना जुनूबी के प्रधान संजय पांडेय अपने साथियों द्वारा 25 फरवरी को सरकारी आवास दिलाने के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत की थी। शिकायत मनगढ़ंत एवं झूठी है। पति होने के कारण उन्हें अपने साथ लेकर गांव में जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान अपने अपात्र सगे संबंधियों को प्रधानमंत्री आवास का अनुचित लाभ दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इच्छानुसार कार्य नहीं करने पर झूठी शिकायत की गई है। इस संबंध में तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि लेखपाल के पति ने एक महजरनामा दिया है

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!