गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

परी हत्याकांड के पीड़ितों से सपा का डेलिगेशन कल मिलेगा

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में बीते दिनों हुई परी हत्याकांड के परिजनों से समाजवादी पार्टी (सपा) का 13 सदस्यीय डेलिगेशन 26 जून को मिलकर उनका हाल जानेगा तथा उच्चधिकारियों से आगे की कार्यवाही की मांग करेगा। बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव उर्फ दीपू ने बताया कि कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल के नेतृत्व में 26 जून को पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में बीते दिनों जमीन के विवाद को लेकर दंबगों द्वारा परी की हत्या कर दिया गया था तथा परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया गया था जिसको लेकर 13 सदस्यीय डेलिगेशन जीतीपुर में पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका हाल जानेगा तथा आगे की कार्यवाही के लिए उच्चधिकारियों से वार्ता करेगा तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घटना की यथा स्थिति की जानकारी प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!