उत्तर प्रदेशबहराइच
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर निकाला गया मौन जुलूस
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। भारत के विभाजन, विस्थापन एवं विभीषिका का दंश झेलने वाले बलिदानी नागरिकों की स्मृति में आज कपूरथला स्थित नवीन ऑडिटोरियम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विस्थापित परिवारों के सदस्यों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया गया तथा विभाजन विभीषिका के स्मृति में मौन जुलूस में शामिल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ अशोक बाजपेयी ने सभा को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री बृजेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर बहराइच सांसद आनंद गौड़ ,विधायक प्रतिनिधि सदर अशोक जयसवाल जी,नि. जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल कार्यक्रम संयोजक राहुल राय पार्टी के अन्य सभी पदाधिकारी/,प्रमुख गण,कार्यकर्ता व शिक्षार्थी उपस्थित रहे।




