गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

त्रिपाठी बीज भण्डार बन्द मिलने पर दुकान को डीएम ने कराया सील, रजिस्टर व स्टॉक की होगी जांच

सिद्धार्थनगर। जिले के डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0 ने सोमवार को महादेवा तिवारी स्थित मेसर्स त्रिपाठी बीज भण्डार का निरीक्षण किया। दुकान बन्द मिलने पर उन्होंने तुरन्त सील करने का आदेश दिया। डीएम ने एडीएम और जिला कृषि अधिकारी को संयुक्त रूप से दुकान के क्रय-विक्रय रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जांच में कोई अनियमितता या नियम विरुद्ध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज सही दाम पर मिले। इस कार्रवाई को कृषि क्षेत्र के व्यापारियों के लिए सन्देश माना जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संकेत है कि नियमों का उल्लंघन और किसानों के हितों से समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!