गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टडिया बाजार में त्रैमासिक योग केंद्र का किया गया उद्घाटन

जोगिया/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत – संस्थान लखनऊ के निदेशक विनय श्रीवास्तव तथा जितेन्द्र कुमार अपर मुख्य सचिव भाषा विभाग के निर्देशन में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 71 निःशुल्क योग केन्द्रों का उद्घाटन किया गया। जिन केन्द्रों में लगभग 2800 छात्र योग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उसी क्रम में जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय टड़िया बाजार केन्द्र पर गोविन्द नारायण केन्द्राध्यक्ष मुख्य अतिथि बृजेंद्र नंदन मिश्र विशिष्ट अतिथि विजय कुमार की देखरेख में योग प्रशिक्षक सत्यप्रकाश द्वारा योगकेन्द्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा कहा कि योग विद्या हम सभी को स्वस्थ रखते हुए जीवनशैली को परिवर्तन करने की क्षमता रखती है। इन केन्द्रों का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ धनोपार्जन का भी अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्र, डा. जगदानन्द झा, श्री भगवान सिंह चौहान, प्रशिक्षण समन्वयक धीरज मैठानी, समन्वयिका राधा शर्मा, अनिल गौतम, नितेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, पूनम मिश्रा, शान्तनु मिश्र,ऋलभ पाठक, अनिल कुमार शेषनाथ ,पवन जायसवाल, वृजेश, विशाल, निधि, वंदना, रंजना, शिवेंद्र सहित सभी 71 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, संचालक, प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!