गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

घटिया सामग्री से बन रहा पुल, ग्रामीणों का विरोध तेज

बहराइच। जनपद के ब्लॉक रिसिया के थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरथा मजरा बाले कटिलिया में बन रहे पुल निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पुल में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही उन्होंने विरोध दर्ज कराया था। उस समय ठेकेदार बबलू ने आश्वासन दिया था कि निर्माण में किसी प्रकार की धांधली नहीं होगी, लेकिन काम शुरू होते ही आरोपों के मुताबिक घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाने लगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण में पीली ईंटों और निम्न गुणवत्ता के सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पुल की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि इस तरह का निर्माण भविष्य में किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते तीन महीनों में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों का विरोध और तेज हो गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार को नजरअंदाज किया जा रहा है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में अनजान बने हुए हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाए। साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग न हो और आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!