उत्तर प्रदेशबहराइच
ईद उल फितर पर्व की नमाज ईदगाह बहराइच में सकुशल हुई संपन्न

बहराइच। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईदगाह बहराइच में उपस्थित रहकर ईद-उल-फितर पर्व की नमाज को कराया गया सकुशल सम्पन्न कराया गया व आमजन से संवाद स्थापित कर बधाइयां दी गई द्य जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-फितर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किये गये, जिसके चलते जनपद बहराइच में ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। ईद के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईदगाह बहराइच, सलारगंज, थाना दरगाह शरीफ में उपस्थित रहकर ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया तथा नमाज उपरान्त आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सभी को ईद की बधाईयां दी गयीं। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा आमजन उपस्थित रहे।




