गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

बहराइच। तेज रफ्तार फर्राटा भरने वाले चार पहिया वाहनों का लगातार तेज गति से चलना बाइक सवारों के लिए मुसीबत बन गया है आए दिन कोई ना कोई घटना होती रहती है ; इसी के तहत बहराइच-गोंडा हाईवे के रसूलपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया ; जिसके चलते बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ; आसपास के लोगों द्वारा घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर एक घायल को मृत घोषित कर दिया ; जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार देहात कोतवाली के रसूलपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दिया और दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़े और तीनों घायल युवक जो गोंडा जिले के खरगूपुर थाने के बिशनापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राज तिवारी पुत्र शिव कुमार तिवारी, 25 वर्षीय गौरीशंकर तिवारी पुत्र जगदंबा प्रसाद तिवारी, 20 वर्षीय प्रवेश तिवारी पुत्र माता प्रसाद तिवारी को एंबुलेंस मंगवाकर मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया जबकि राज तिवारी व प्रवेश को प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह तीनों युवक दरगाह थाने के नई बस्ती में बहन की शादी में शामिल होने आ रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्च्युरी में रखवा दिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!