गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

एसडीएम की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। तहसील मुख्यालय पयागपुर पर तहसील स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्विभागीय समन्वय समिति बैठक उपजिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक का संचालन बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने किया। इस दौरान संचालित क्षयरोग नियंत्रण, फाइलेरिया मुक्ति, कुष्ठ रोगी नियंत्रण कार्यक्रम, कुपोषण की रोकथाम, एनीमिया मुक्त भारत, एंटीलार्वा दवा छिड़काव, नियमित टीकाकरण अभियान सहित रोगी कल्याण समिति बैठक स्वास्थ्य कार्यक्रम के विषय पर जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम पयागपुर अश्वनी पाण्डेय ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की, जिसमें संचारी रोग नियंत्रण जैसे अभियानों को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य विभागों के अधिकारियों को अभियान में लापरवाही न बरतने और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया।
जन जागरूकता बढ़ाना एसडीएम ने लोगों को संचारी रोगों (जैसे दिमागी बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग) के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। सामुदायिक भागीदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और कोटेदारों प्रधानों को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए। घर-घर सर्वेक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आशाओं और आंगनवाड़ियों को घर-घर जाकर सर्वे करने और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने को कहा गया। सफाई और पेयजल अभियान के तहत समाज को सफाई और शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए।
अधिकारियों की जिम्मेदारी अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिले।
कार्यों की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में अधीक्षक सीएचसी पयागपुर डॉ धीरेंद्र तिवारी विशेश्वरगंज डॉ प्रवीण पांडेय, अमर सेन गुर्जर, अनुराग पाठक, सीडीपीओ विमला कुमारी,बीपीएम प्रतिभा सोनकर इमरान अली डबल्यूएचओ एफएम अविनाश अवस्थी वैभव शुक्ल उपस्थित रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!