पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ रहे बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री देकर किया पुरस्कृत
ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच | राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास विभाग पयागपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व शिशुओं का अन्न प्रासन् कार्यक्रम का आयोजन किया गया ;जिसके मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे | पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में नन्हें शिशुओं को अन्नप्रासन कराया | आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले 5 स्वस्थ बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री दे कर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर पर कपीस सिंह,प्रदीप त्रिपाठी, सभासद जागेश मिश्र व सत्येन्द्र त्रिपाठी, पवन शुक्ला, बिरला पंडित, पं सौरभ शुक्ला,जितेन्द्र चौबे,सीडीपीओ पयागपुर अनिल कुमार पाण्डेय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर डाक्टर थानेदार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।





