सीएमओ ने किया टीकाकरण सत्र का निरीक्षण

बलरामपुर। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड गैंसड़ी के प्राथमिक विद्यालय गिरधर डीह, ग्राम जीवडीह में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम मुन्नी, रिंकी सिंह टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय तक दोनों एएनएम द्वारा कुल 16 बच्चों, 08 किशोर किशोरी, 11 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम मुन्नी और रिंकी सिंह को निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए। टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के संबंध में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित स्टाफ को दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ अंसार खान, स्टाफ नर्स रंजना भारती और लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार मौर्या अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश सीएमओ ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंसड़ी डॉ अरविंद कुमार को दिया।निरीक्षण के समय अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंसड़ी डॉ अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा,बीपीएम भानू शुक्ला,आदि उपस्थित रहे।




