गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ अधीक्षक ने बगुलहवा उपकेन्द्र के प्रसव केन्द्र का किया उदघाटन

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़़ विकास क्षेत्र के उपकेन्द्र ग्राम पंचायत बगुलहवा में मंगलवार को एक नये प्रसव केन्द्र उदघाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ के अधीक्षक डॉ0 ए0के0 आजाद एवं ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम पंचायत बगुलहवा का यह प्रसव केन्द्र क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और सुगम प्रसव सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सीएचसी अधीक्षक शोहरतगढ़़ डॉ0 ए0के0 आजाद ने कहा कि यह प्रसव केन्द्र स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगा। ग्राम प्रधान बगुलहवा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक आवश्यक सुविधा बताया। यह प्रसव केन्द्र क्षेत्र की महिलाओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और मातृ मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। कार्यक्रम समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उत्साह व्यक्त किया और इसे स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई शुरुआत बताया। इस दौरान क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!